आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 106 नए मामले, किसी की मौत नहीं

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 106 नए मामले, किसी की मौत नहीं

  •  
  • Publish Date - March 2, 2021 / 02:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

अमरावती, दो मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 106 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद कुल मामले 8,90,080 हो गए।

सरकारी बुलेटिन में बताया गया है कि इस अवधि में 57 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 8,82,137 हो गई है।

इस अवधि में किसी संक्रमित ने दम नहीं तोड़ा है। लिहाजा मृतक संख्या 7169 पर स्थिर है।

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 774 मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप