माशिमं ने घोषित किए 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे, बालिकाओं का परिणाम बेहतर

माशिमं ने घोषित किए 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे, बालिकाओं का परिणाम बेहतर

माशिमं ने घोषित किए 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे, बालिकाओं का परिणाम बेहतर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: August 10, 2018 8:07 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वी पूरक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने ये नतीजे जारी किए

सप्लीमेंट्री परीक्षा में हाई स्कूल में 52484 और हायर सेकंडरी स्कूल में 35401 छात्र परीक्षा में उतीर्ण हुए हैं। इस तरह देखें तो हाई स्कूल का प्रतिशत 23.86 और हायर सेकंडरी का प्रतिशत 45.08 रहा। इस परीक्षा में करीब डेढ़ लाख छात्र शामिल हुए थे। नतीजों को देखें तो बालिकाओं का परिणाम लड़कों से बेहतर रहा।

यह भी पढ़ें : दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, 50 पिस्तौल, 50 कारतूस और दो कार्बाइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि बारहवीं की परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को कॉलेजों में दाखिले के लिए 14 अगस्त तक कुलपति के आदेश पर अनुमति मिलेगी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में