महाराष्ट्र के लातूर में संक्रमण के मामलों में कमी के बाद 11 कोविड देखरेख केंद्र बंद
महाराष्ट्र के लातूर में संक्रमण के मामलों में कमी के बाद 11 कोविड देखरेख केंद्र बंद
लातूर, 28 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने और मरीजों के ठीक होने के मामलों में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने 11 कोविड देखरेख केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
जिलाधिकारी जी. श्रीकांत ने बुधवार को कहा कि जिले में कई कोविड देखरेख केंद्रों में वर्तमान में एक भी मरीज नहीं है, इसलिए प्रशासन ने अगले आदेश तक इस तरह के 11 केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
जिले में अब तक संक्रमण के 20,070 मामले सामने आए हैं जिनमें से 18,651 रोगी ठीक हो चुके हैं और 600 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।
भाषा नेत्रपाल मनीषा
मनीषा

Facebook


