ठाणे में कोविड-19 के 1,137 नए मामले, 59 और लोगों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 1,137 नए मामले, 59 और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 21, 2021 / 04:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

ठाणे, 21 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,137 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,05,837 हो गई।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ये 1,137 नये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए ।

वहीं, कोविड-19 के कारण 59 और लोगों की जान जाने के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 8,707 हो गई है।

उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में, संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,611 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या 1,936 पर पहुंच गई है।

भाषा नेहा निहारिका

निहारिका