कोटा में फंसे 115 छात्र मुरैना लाए गए, जांच के बाद सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया
कोटा में फंसे 115 छात्र मुरैना लाए गए, जांच के बाद सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया
मुरैना, मध्यप्रदेश। राजस्थान के कोटा में फंसे 115 छात्रों को बस के जरिए मुरैना लाया गया। जिला प्रशासन की ओर से भेजी गई बस के जरिए 97 छात्र मुरैना पहुंचे।
पढ़ें- पिछले कई घंटे से अस्पताल के बाहर पड़ी रही मृतक की लाश, न परिजन हाथ
वहीं 18 छात्र निजी वाहन के जरिए पहुंचे हैं। सभी को जांच के बाद होम क्वारेंटाइन किया गया है। वापसी पर छात्रों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।
पढ़ें- मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1587, स्वस्थ हुए 169, देखें संपूर्ण विवरण
बता दें राजस्थान के कोटा में छात्र रहकर पढ़ाई कर रहे थे। लॉकडाउन के कारण वे घर नहीं जा पा रहे थे। छात्रों ने सीएम से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद सीएम ने तत्काल छात्रों को मदद का आश्वासन देते हुए बसों के जरिए उनकी वापसी कराई।

Facebook


