महाराष्ट्र के ठाणे में ट्रक के नीचे आकर 12 साल के बच्चे की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में ट्रक के नीचे आकर 12 साल के बच्चे की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में ट्रक के नीचे आकर 12 साल के बच्चे की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: May 23, 2021 1:35 pm IST

ठाणे 23 मई (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोम्बीवली शहर में रविवार को 12 साल के एक बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ जब हनुमान नगर इलाके में बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए बच्चे की गेंद अचानक कचरा ढोने वाले एक ट्रक के नीचे चली गयी, बच्चा गेंद को ट्रक के नीचे से निकालने की कोशिश कर रहा था कि तभी चालक ने ट्रक को पीछे की ओर मोड़ दिया। ट्रक के नीचे कुचलकर बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर 21 साल के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वह नगरपालिका की ओर से कचरा उठाने का काम कर रहा था।

भाषा रवि कांत नीरज

नीरज


लेखक के बारे में