बिजनौर में गुलदार के हमले में 12 वर्षीय बालक की मौत

बिजनौर में गुलदार के हमले में 12 वर्षीय बालक की मौत

बिजनौर में गुलदार के हमले में 12 वर्षीय बालक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: March 7, 2021 8:11 am IST

बिजनौर, सात मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिता के साथ खेत पर गये 12 वर्षीय बालक की गुलदार के हमले में मौत हो गई।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार रविवार सुबह थाना अफजलगढ़ के गांव अलियारपुर में नितेश (12) अपने पिता श्याम सिंह के साथ खेत पर गया था। नितेश खेलते हुए गन्ने के खेत में चला गया जहां से गुलदार उसे उठा कर ले गया। श्याम सिंह के शोर मचाने पर एकञ हुए ग्रामीण गुलदार की ओर दौड़े तो गुलदार नितेश को छोड़ कर भाग गया। हालांकि तब तक नितेश की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेञ में गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं। सीओ सुनिता दहिया और एसडीओ वन विभाग हरि सिंह ने घटना से गुस्साए लोगों को समझाबुझा कर बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

सं. भाषा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में