आग लगने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत

आग लगने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत

आग लगने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: November 15, 2020 6:46 am IST

बलिया (उप्र), 15 नवंबर (भाषा) बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में दीपावली के जश्न के दौरान आग लगने से 12 वर्षीया बच्ची की मौत हो गई।

नरही थाना के प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने रविवार को बताया कि कुल्हडिया गांव में शनिवार रात लगभग 10 बजे दीपावली का जश्न मनाने के दौरान अवध बिहारी राम की झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 12 वर्षीय सोनम की मौत हो गई।

भाषा सं आनंद सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में