शिव’राज’ के 12 साल, विपक्ष ने कहा- झूठ,ढोंग,वादाखिलाफी के 12 साल
शिव'राज' के 12 साल, विपक्ष ने कहा- झूठ,ढोंग,वादाखिलाफी के 12 साल
बतौर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 29 नवंबर यानी आज अपने 12 साल पूरे कर लिए हैं. आज वे बूथ लेवल पर कई कार्यक्रमों के ज़रिए अपने उपलब्धियों का बखान करेंगे. वहीं कांग्रेस की माने तो 12 साल की उपलब्धियों को नहीं भुलाया जा सकता. लेकिन जानकारों के मुताबिक 14 साल की सरकार में चाहे महिला अपराध हो. कुपोषण या फिर किसानों के मुद्दे. इन चुनौतियां से निपटने में सूबे के मुखिया नाकाम साबित हो रहे हैं।
#MP_वर्ष_12_साथ_हमारा pic.twitter.com/eGsoocGUhE
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) November 29, 2017
#MP_वर्ष_12_साथ_हमारा pic.twitter.com/bhY8eZ8xrL
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) November 29, 2017
बीजेपी शिवराज के 12 साल पूरे होने पर जश्न मना रही है. विकास यात्रा के नाम पर 29 नवंबर को बड़े आयोजन किए जा रहे हैं. संगठन ने बूथ लेवल तक जश्न मनाने की तैयार कर रखी है. मायने साफ हैं कि शिवराज सिंह के बतौर मुख्यमंत्री 12 साल पूरे हो रहे हैं. और बीजेपी जनता को भी बता रही है कि इस दौरान 12 नहीं 12 सौ उपलब्धियां हैं।
#MP_वर्ष_12_साथ_हमारा pic.twitter.com/IFlZlrT1Oc
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) November 29, 2017
झूठ, ढोंग, वादाखिलाफी और सबसे अधिक विदेश यात्रा करने के 12 साल
मुख्यमंत्री भगवान राम की सौगंध खाकर कहें
किसान खुश है, महिलाएं सुरक्षित हैं, युवाओं के पास रोजगार है और एक भी विभाग का नाम बताएं जो भ्रष्टाचार से मुक्त है-अजय सिंह@INCIndia @MPArunYadav @ASinghINC— MP Congress (@INCMP) November 28, 2017
बीजेपी जहां जश्न मनाने में जुटी है. और जनता के सामने शिवराज के चेहरे के नाम पर 2018 के चुनाव की बिसात की तैयार कर रही है. वहीं, कांग्रेस शिवराज के बतौर CM 12 साल पूरे होने पर किसानों की परेशानी, व्यापमं, कानून व्यवस्था और कुपोषण जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रही है।
#MP_वर्ष_12_साथ_हमारा pic.twitter.com/DScVOjDrCQ
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) November 29, 2017
बहरहाल, बीजेपी शिवराज सिंह ने बतौर मुख्यमंत्री 12 साल पूरे होने पर इसे कामयाबी के तौर पर देख रही है। दरअसल. मध्यप्रदेश में अभी तक सिर्फ दिग्विजय सिंह ही थे,जिन्होंने 10 साल पूरे किए थे. अब देखना होगा कि शिवराज के 12 सालों को जनता किस नजरिए से देखती है।
सुधीर दंडोतिया, IBC24, भोपाल

Facebook


