सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती : CM भूपेश बघेल ने कहा-स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए सदा याद किए जाएंगे नेताजी

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती : CM भूपेश बघेल ने कहा-स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए सदा याद किए जाएंगे नेताजी

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती : CM भूपेश बघेल ने कहा-स्वतंत्रता के लिए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए सदा याद किए जाएंगे नेताजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: January 23, 2021 7:53 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर आज बड़ा ऐलान करने हुए कहा है कि ‘छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी’ का नाम अब ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी’ होगा। बता दें कि सुभाषचंद्र बोस की जयंती दिवस को पूरे देश में आज पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः ‘नेताजी’ की 125वीं जयंती पर CM भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, राज्य पुलिस अकादमी अब सुभाष चंद्र बोस पुल…

सीएम भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा है कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को मजबूती प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

ये भी पढ़ेंः कोरोना वैक्सीन की तीसरी खेप रायपुर पहुंची, कोवैक्सिन का पहला लॉट आया

सीएम ने कहा कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा‘‘ जैसे फौलादी नारों से….अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए लोगों का आव्हान कर उन्हें जागृत किया।

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा‘‘ जैसे फौलादी नारों से.. pic.twitter.com/qoFn4lSvAb
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 23, 2021

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com