महाराष्ट्र में कोविड-19 के 13,702 नए मामले
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 13,702 नए मामले
मुंबई, चार अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,702 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 14,43,409 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग ने कहा कि राज्य में कोविड-19 से 326 और मरीजों की मौत हो गई।
अब तक इस महामारी से कुल 38,084 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दिन भर में कुल 15,048 मरीज ठीक हो गए।
अब तक कोविड-19 के 11,49,603 मरीज ठीक हो चुके हैं।
भाषा यश नरेश
नरेश

Facebook


