महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,495 नए मामले, 55 और लोगों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,495 नए मामले, 55 और लोगों की मौत
ठाणे (महाराष्ट्र), 11 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 1,495 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,90,274 हो गई।
अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए।
उन्होंने बताया कि 55 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 8,108 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत है।
जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 98,146 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,754 है।
भाषा निहारिका मनीषा
मनीषा

Facebook


