प्रतिबंधित चायनीज लाईट के उपयोग से छत्तीसगढ़ के 150 बच्चों की आंखों में संक्रमण

प्रतिबंधित चायनीज लाईट के उपयोग से छत्तीसगढ़ के 150 बच्चों की आंखों में संक्रमण

प्रतिबंधित चायनीज लाईट के उपयोग से छत्तीसगढ़ के 150 बच्चों की आंखों में संक्रमण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: January 18, 2018 3:16 pm IST

बेमेतराछत्तीसगढ़ के थानखम्हारिया के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के एक समरोह में प्रतिबंधित चाइनीज लाईट का उपयोग करने से 150 से अधिक स्कूली छात्राओं की आंखों में संक्रमण फैल गया। संक्रमण के कारण बच्चों की आंखों में सूजन, आंसू बहने और जलन जैसी कई समस्याओं की शिकायतें सामने आने लगी है।

छत्तीसगढ़ के इन 5 जिलों में जेल बनाने के लिए मंजूर हुई राशि

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात 10 बजे तक चले स्नेह में प्रतिबंधित चाइनीज लाईट का उपयोग किया गया था जिसके कारण मंगलवार की सुबह बच्चों की आंखें नही खुल रही थी। जिसके बाद परिजन बच्चों को लेकर शासकीय या निजी अस्पताल भागे। डाॅक्टरों के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में 60 छात्राओं की आंखों का उपचार किया गया है।

रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

डाॅक्टरों ने यह भी बताया की बच्चों की आंखों में संक्रमण चाइनीज लाइट के प्रभाव की वजह से आया है। देर रात 10 बजे तक चले कार्यक्रम में आंखों की रेटिना में लेजर लाइट का ज्यादा प्रभाव पड़ा जिसके कारण बच्चों को यह समस्या हुई। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में