उज्जैन से 16 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, ग्वालियर में फिर बढ़े दो पॉजिटिव, एक मरीज की हुई मौत

उज्जैन से 16 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, ग्वालियर में फिर बढ़े दो पॉजिटिव, एक मरीज की हुई मौत

उज्जैन से 16 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, ग्वालियर में फिर बढ़े दो पॉजिटिव, एक मरीज की हुई मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: May 12, 2020 2:36 pm IST

उज्जैन। मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में एक तरफ जहां इजाफा हो रहा है वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में फिलहाल कोरोना संकट झेल रहे उज्जैन से राहत की खबर आयी है, यहां से 16 कोरोना मरीज आज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं जिन्हे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल बोले प्रदेश में नमक की कमी नहीं, कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त का…

ये सभी मरीज RD गार्डी अस्पताल से स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद सभी को डिस्चार्ज किया गया है, इन मरीजों का कलेक्टर और एसपी ने स्वागत कर घर के लिए रवाना किया है।

ये भी पढ़ें: तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत, पुलिस ने बरामद की लाश,…

वहीं ग्वालियर से फिर से दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहीं एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हुई है, यहां दूसरी महिला पॉजिटिव मिली है, जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब तक 31 हो गया है।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में लॉकडाउन 4.0 की तैयारी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com