कोविड-19 से 18 और मरीजों की मौत, 1407 नए मामले सामने आये
कोविड-19 से 18 और मरीजों की मौत, 1407 नए मामले सामने आये
लखनऊ, 15 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 18 और लोगों की मौत हो गयी जबकि 1407 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुयी है । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 18 और लोगों की मौत हो गई है इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7372 हो गई है
इस अवधि में सबसे ज्यादा पांच मौत राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा मेरठ में तीन, गोंडा में दो, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर, कुशीनगर, इटावा, उन्नाव और बहराइच में एक-एक मरीज की मौत हुई।
बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1407 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई। सबसे ज्यादा 182 नए मरीज गौतम बुद्ध नगर में मिले हैं। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में 155 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
राज्य में फिलहाल 22967 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 511304 मरीज मिले हैं जिनमें से 480965 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
भाषा सलीम रंजन
रंजन

Facebook


