पालघर में साधुओं की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 19 और गिरफ्तार, पांच नाबालिग भी पकड़े गए
पालघर में साधुओं की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 19 और गिरफ्तार, पांच नाबालिग भी पकड़े गए
पालघर (महाराष्ट्र), 23 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र सीआईडी की अपराध शाखा ने पालघर जिले में अप्रैल महीने में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके कार चालक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 19 और लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक की उम्र 70 साल है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Read More News: कृषि कानूनों का विरोध, 28 को शीत सत्र के पहले दिन आंदोलन की रणनीति, ट्रैक्टर में सवार होकर जाएंगे कांग्रेसी
अधिकारी ने बताया कि इनके अलावा पुलिस ने 16 अप्रैल की घटना के सिलसिले में पांच नाबालिगों को भी पकड़ा है। गिरफ्तार किये गये लोगों में से एक एमटेक डिग्री धारक और एक प्रतिष्ठित कंपनी का प्रबंधक भी शामिल हैं।
Read More News: रात का कर्फ्यू शुरू, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
अधिकारी ने कहा कि अब तक भीड़ हिंसा के मामले में 248 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 105 को जमानत दी जा चुकी है।
Read More News: CM शिवराज ने कहा- शहडोल में बनाया जाएगा जनजातीय संग्रहालय, अब जनजातीय मंत्रणा परिषद होगा आदिम जाति मंत्रणा परिषद का नाम

Facebook


