महाराष्ट्र पुलिस में कोविड-19 के 190 नये मामले आये , अबतक 23,879 कर्मी हुए संक्रमित

महाराष्ट्र पुलिस में कोविड-19 के 190 नये मामले आये , अबतक 23,879 कर्मी हुए संक्रमित

महाराष्ट्र पुलिस में कोविड-19 के 190 नये मामले आये , अबतक 23,879 कर्मी हुए संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: October 3, 2020 1:31 pm IST

मुम्बई, तीन अक्टूबर (भाषा) पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के कम से कम से 190 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं जिससे पुलिस बल में इस महामारी के मामले बढ़कर 23,879 हो गये हैं। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दो और पुलिसकर्मियों की मौत हो जाने के साथ ही अबतक विभाग के 250 कर्मी इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। उनमें 25 अधिकारी हैं।

उन्होंने बताया कि अबतक 20,871 कर्मी इस घातक संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 2,758 फिलहाल उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा के उल्लंघन को लेकर 2,74,604 मामले दर्ज किये और 39,004 लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और अन्य अपराधों को लेकर 29.37 करोड़ रूपये जुर्माना के तौर पर वसूले गये हैं।

भाषा राजकुमार उमा

उमा


लेखक के बारे में