जबलपुर में फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, 3 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

जबलपुर में फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, 3 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

जबलपुर में फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, 3 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: May 5, 2020 3:13 pm IST

जबलपुर। जबलपुर में 3 और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, अब वे स्वस्थ होकर अपने घर जाएगें। कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर 3 मरीज सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए जा रहे हैं। इनके साथ ही जिले में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या 15 हो गई है।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज

वहीं जबलपुर में ही आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनके बाद यहां कोरोना मरीजों की संख्या 106 हो गई है। कलेक्टर भरत यादव ने इन मामलों की पुष्टि की है। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: मौसम ने ली करवट, पेंड्रा में बारिश के साथ हुई बर्फबारी, कई घरों के …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com