कोरोना से मौत के आंकड़े में तीसरे नम्बर पर छत्तीसगढ़, इधर राजधानी पहुंची 2 लाख डोज कोरोना वैक्सीन

कोरोना से मौत के आंकड़े में तीसरे नम्बर पर छत्तीसगढ़, इधर राजधानी पहुंची 2 लाख डोज कोरोना वैक्सीन

कोरोना से मौत के आंकड़े में तीसरे नम्बर पर छत्तीसगढ़, इधर राजधानी पहुंची 2 लाख डोज कोरोना वैक्सीन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 18, 2021 8:22 am IST

रायपुर। एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है वहीं दूसरी तरफ सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादो लोगों का टीकाकरण किया जा सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी क्षमता के साथ अपने कार्य में लगा है। बावजूद ​इसके देश में कोरोना से मौत के मामले में छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 158 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 5738 मरीजों की मौत हो चुकी है। पूरे देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 1501 मौतें हुईं हैं।

ये भी पढ़ें: शहडोल मेडिकल कॉलेज में थम गई 12 मरीजों की सांसें, एडीएम बोले- सभी की हालत थी नाजुक

इसके पहले शुक्रवार को 138 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी, इसके पहलेे गुरूवार को 135 मरीजों की मौत हुई थी, वहीं बुधवार को 120 मरीजों की मौत हुई है।

इस बीच आज रायपुर में फिर से 2 लाख कोरोना वैक्सीन पहुंच गई है, स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर वैक्सीन को रिसीव किया है। इसके 2 दिन पहले ही 6 लाख वैक्सीन रायपुर आई थी।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इन 12 जिलों में बढ़ाया गया टोटल लॉकडाउन, 26-27 अप्रैल तक लॉक रहेंगी जिले की सीमाएं


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com