नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले हैवान पिता को 20 साल की सजा, कोर्ट ने मां को भी बराबर की दोषी माना

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले हैवान पिता को 20 साल की सजा, कोर्ट ने मां को भी बराबर की दोषी माना

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले हैवान पिता को 20 साल की सजा, कोर्ट ने मां को भी बराबर की दोषी माना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: January 10, 2020 4:48 pm IST

रायपुर। दुष्कर्म के दोषी पिता को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। साथ में कोर्ट ने पीड़िता की मां को भी दोषी माना है। मां को भी कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पिता के ऊपर 70 हजार और मां के ऊपर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

ये भी पढ़ें:स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे फिल्म ‘छपाक’ देखने, कहा ‘बहुत गंभीर विषय पर है फिल्म इसे विवादित बनाना दुर्भाग्यपूर्ण’

बता दें कि माना इलाके में नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का यह मामला है, जहां सौतेली बेटी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया था। इसी मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने यह सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला, भाजपा कार्यक…

गौरतलब है कि माना में रहने वाला सुनील बहादुर अपनी दस वर्षीय सौतेली बेटी के साथ साल 2018 से लगातार दैहिक शोषण कर रहा था। सौतेले पिता द्वारा बच्ची से बलात्कार करने की जानकारी उसकी मां को भी थी। सौतेले पिता के दरिंदगी से परेशान बच्ची ने इसका विरोध करते हुए घर में रहने से जब इंकार कर दिया तो मां उसे शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह में सौंप दिया।

ये भी पढ़ें: सीएम ने लिखा पूर्व सीएम को पत्र, शराब की नई दुकानें…

यहां बाल संप्रेक्षण गृह की अधीक्षिका रत्ना दुबे ने बच्ची के गुमसुम रहने पर उससे बात की तो बच्ची ने उन्हें आपबीती सुनाई। जिसके बाद रत्ना दुबे ने 9 मई 2019 को पंडरी थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई ​थी। 

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com