प्रदेश में 24 घंटे में 203 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 2448 हुई कुल एक्टिव मरीजों की संख्या, हर जिले के नए आंकड़े यहां देखिए

प्रदेश में 24 घंटे में 203 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 2448 हुई कुल एक्टिव मरीजों की संख्या, हर जिले के नए आंकड़े यहां देखिए

प्रदेश में 24 घंटे में 203 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 2448 हुई कुल एक्टिव मरीजों की संख्या, हर जिले के नए आंकड़े यहां देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: June 26, 2020 3:52 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से में बढ़ रही है। आज प्रदेश भर में 203 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हजार 798 हो गई। वहीं अ​ब तक 9 हजार 804 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Read More News: इंडिगो एयरलाइंस ने रद्द की इन 5 राज्यों के लिए नई उड़ानें, 1 जुलाई …

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 203 मरीज मिले। वहीं राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 185 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 546 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में 2 हजार 448 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 4 हजार 543 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनसे 3367 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 962 है।

Read More News: राज्यसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रहे फूलसिंह बरैया का बड़ा बयान, बोल…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com