आंध्र प्रदेश में 20,937 और मेघालय में 828 नए मामले
आंध्र प्रदेश में 20,937 और मेघालय में 828 नए मामले
अमरावती/शिलांग, 21 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश और मेघालय में कोविड-19 के क्रमशः 20,937 और 828 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से यह जानकारी मिली।
स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 104 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,42,079 हो गई। वहीं 13,23,019 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कुल 9,904 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,09,156 मरीजों का उपचार चल रहा है।
पिछले 24 घंटे में पूर्वी गोदावरी जिले से सबसे ज्यादा 3,475 मामले सामने आए हैं।
वहीं मेघालय में संक्रमण से 25 और लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 414 हो गई। वहीं 828 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,755 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मेघालय में फ़िलहाल 6,861 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 20,480 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने बताया कि राज्य में अब तक 4.33 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है। इनमें से 83,000 से ज्यादा लोगों को टीके की दोनों खुराक मिली है।
भाषा स्नेहा नरेश
नरेश

Facebook


