छत्तीसगढ़ में आज 229 कोरोना मरीज आए सामने, 2 मरीजों की मौत, 2831 पहुंची एक्टिव संक्रमितों की संख्या

छत्तीसगढ़ में आज 229 कोरोना मरीज आए सामने, 2 मरीजों की मौत, 2831 पहुंची एक्टिव संक्रमितों की संख्या

छत्तीसगढ़ में आज 229 कोरोना मरीज आए सामने, 2 मरीजों की मौत, 2831 पहुंची एक्टिव संक्रमितों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: July 29, 2020 3:55 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 229 कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक 8515 संक्रमित मिल चुके हैं। राजधानी रायपुर में आज 98 मरीज मिले हैं जो कि सभी जिलों से सबसे अधिक है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2831 हो गई है।

ये भी पढ़ें:  मध्यप्रदेश के इस शहर में सिर्फ शनिवार और रविवार रहेगा लॉकडाउन, रक्षाबंधन के दिन खुलेंगे बाजार, कल…

वहीं छत्तीसगढ़ में अब तक 5636 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिनमें से आज 197 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में 2 कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। प्रदेश में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: BJP विधायक भीमा मंडावी की हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी, NIA ने त…

आज मिले मरीजों के जिलेवार संख्या इस प्रकार है—
रायपुर- 98
राजनांदगांव- 59
बिलासपुर- 15
बलौदाबाजार- 14
दुर्ग- 13
सूरजपुर- 9
कोण्डागांव- 4
महासमुंद- 3
गरियाबंद- 3
रायगढ़- 3
बस्तर- 3
धमतरी- 2
कवर्धा- 1
कोरबा- 1
सरगुजा- 1


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com