देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 2,293 नए मामले, 71 ने तोड़ा दम, संक्रमितों की संख्या 37 हजार के पार
देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 2,293 नए मामले, 71 ने तोड़ा दम, संक्रमितों की संख्या 37 हजार के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करे तो यहां 2293 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 71 मौत दर्ज की गई है। ये एक दिन में सामने आए मामलों में सबसे ज्यादा है।
पढ़ें- पिछले 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र में मिले 1008 नए कोरोना मरीज, एक द…
पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,293 नए मामले सामने आए हैं और 71 मौतें हुई हैं। ये एक दिन में सामने आए मामलों में सबसे ज्यादा है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #coronavirus https://t.co/E870MQF9wj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2020
पढ़ें- 17 मई तक बंद रहेंगी सभी यात्री ट्रेन, लॉक डाउन बढ़ने के बाद रेल मंत…
इसके साथ ही अब भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 37,336 हो गई है (इसमें 26,167 सक्रिय मामले, 9,950 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके मामले और 1,218 मौतें शामिल हैं) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

Facebook


