चीनी बंदरगाह पर फंसे 23 भारतीय जहाजी कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरे

चीनी बंदरगाह पर फंसे 23 भारतीय जहाजी कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरे

चीनी बंदरगाह पर फंसे 23 भारतीय जहाजी कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: January 21, 2021 3:11 pm IST

मुंबई, 21 जनवरी (भाषा) सात महीने से चीनी बंदरगाह पर फंसे हुए एमवी जग आनंद जहाज पर सवार 23 भारतीय बुधवार को भारत के कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

एमवी जग आनंद में सवार 23 लोगों को चीनी अधिकारियों ने कोरोना वायरस प्रतिबंधों को लेकर कथित तौर पर चालक दल को बदलने या उन्हें लंगर डालने की अनुमति नहीं दी थी।

बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक, नाविकों के दो यूनियनों- नेशनल यूनियन ऑफ सीफेरर्स ऑफ इंडिया (एनयूएसआई) और मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया (एमयूआई) ने मिलकर उन्हें वापस घर लाने के लिए कई विकल्प तलाशे थे।

एनयूएसआई के महासचिव-सह-कोषाध्यक्ष अब्दुल गनी वाई सेरांग ने कहा कि एनयूएसआई को खुशी है कि भारतीय नाविक कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंच गए।

भाषा कृष्ण उमा

उमा


लेखक के बारे में