आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 238 नए मामले, तीन की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 238 नए मामले, तीन की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 238 नए मामले, तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: January 2, 2021 1:41 pm IST

अमरावती, दो जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 238 और मरीज सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,82,850 लाख हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि शनिवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 279 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए जबकि तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

बुलेटिन में बताया गया है कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3262 हो गई है, जबकि कुल 8,72,545 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। इसके अलावा संक्रमण के कारण कुल 7111 लोगों की मौत भी हुई है।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में