महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 2,538 नए मामले, 11 लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 2,538 नए मामले, 11 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 24, 2021 / 04:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

ठाणे, 24 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,538 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,93,154 हो गए, जबकि 11 मरीजों की मौत होने के साथ जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,403 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 2,68,918 मरीज कोविड-19 बीमारी से उबर चुके हैं। जिले में मरीजों के ठीक होने की दर अब 91.73 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,833 है। संक्रमण से मृत्यु दर 2.18 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में, कोविड-19 के कुल मामले 47,830 हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 1,212 हो गई है।

भाषा कृष्ण शोभना

शोभना