Chhattisgarh Teachers News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों ने खोला मोर्चा, प्रमोशन-एरियर्स समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

Ads

Chhattisgarh Teachers News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों ने खोला मोर्चा, प्रमोशन-एरियर्स समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

  • Reported By: Arun Soni

    ,
  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 01:12 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 01:13 PM IST

Chhattisgarh Teachers News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों ने खोला मोर्चा, प्रमोशन-एरियर्स समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला
  • वेतन एरियर्स, प्रमोशन, सर्विस बुक और GPF अपडेट की मांग
  • जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने और सड़क पर उतरने की चेतावनी

बलरामपुर। Chhattisgarh Teachers News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर अब नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और साफ चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रमोशन से लेकर वेतन एरियर्स तक कई मांगें लंबित

Chhattisgarh Teachers News छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने पदोन्नति, वेतन एरियर्स (Teacher Salary Arrears Chhattisgarh), सर्विस बुक और जीपीएफ (GPF Update Teachers) जैसे अहम मुद्दों को लेकर प्रशासन का ध्यान खींचा है। एसोसिएशन की प्रमुख मांग है कि शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर पात्रता के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए। इसके साथ ही सहायक शिक्षकों के वेतन वृद्धि का लंबित एरियर्स भुगतान, सर्विस बुक का व्यवस्थित संधारण और जीपीएफ पासबुक में जमा राशि की सही गणना कर उसे अपडेट करने की मांग की गई है।

आंदोलन तेज करने और सड़क पर उतरने की चेतावनी

शिक्षकों का कहना है कि ये कोई अतिरिक्त सुविधाओं की मांग नहीं, बल्कि उनकी सेवा से जुड़ी मूलभूत और जायज समस्याएं हैं। इन मामलों के लंबित रहने से शिक्षकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ लगातार मानसिक और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद जब समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो अब शिक्षक संगठन ने ज्ञापन के जरिए प्रशासन को आखिरी चेतावनी दी है। एसोसिएशन ने दो टूक कहा है कि अगर मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे। आने वाले दिनों में आंदोलन को उग्र करने और सड़क पर उतरने की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें

बलरामपुर में शिक्षक किस बात को लेकर नाराज हैं?

शिक्षक पदोन्नति, वेतन एरियर्स, सर्विस बुक और GPF से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।

शिक्षकों ने प्रशासन को क्या ज्ञापन दिया है?

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों के जल्द निराकरण की अपील की है।

शिक्षकों की प्रमुख मांग क्या है?

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पात्रता के अनुसार शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर समय पर पदोन्नति, वेतन वृद्धि का लंबित एरियर्स भुगतान और सेवा रिकॉर्ड को व्यवस्थित करना शामिल है।

GPF को लेकर शिक्षकों ने क्या मांग की है?

एसोसिएशन ने GPF पासबुक में जमा राशि की सही गणना और उसे अपडेट करने की मांग की है।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो शिक्षक क्या करेंगे?

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और शिक्षक सड़क पर उतर सकते हैं।