Surajpur Student Suicide News: देर रात छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे से मिला सुसाइड नोट….पुलिस जांच में जुटी

Ads

Surajpur Student Suicide News: छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे से मिला सुसाइड नोट..... पुलिस जांच में जुटी

  • Reported By: Nitesh Gupta

    ,
  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 11:38 AM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 11:40 AM IST

Surajpur Student Suicide News: छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे से मिला सुसाइड नोट..... पुलिस जांच में जुटी /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • सूरजपुर के चंद्रपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी छात्रा
  • पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें प्रेम संबंध का जिक्र है
  • पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है

सूरजपुर। Surajpur Student Suicide News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंद्रपुर में एक आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, यहां एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिले है। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।

देर रात उठाया खौफनाक कदम

Surajpur Student Suicide News मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका प्रेमनगर की रहने वाली है, जो चंद्रपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। उसने देर रात रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने अपने परिजनों के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने कुछ बातों का जिक्र तो किया है, हालांकि स्पष्ट रूप से अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। नोट में उसने अपने प्रेम संबंधों के बारे में जिक्र किया है, हालांकि उसमें ऐसा कोई कारण नहीं मिला है कि किसकी वजह से उसने यह कदम उठाया हो।

पुलिस जांच में जुटी

Surajpur Student Suicide News मामले के प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की संभावना पर अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें

सूरजपुर में छात्रा की मौत का मामला कहां का है?

यह मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंद्रपुर का है।

छात्रा चंद्रपुर में क्यों रह रही थी?

जानकारी के अनुसार छात्रा प्रेमनगर की रहने वाली थी और चंद्रपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी।

क्या पुलिस को कोई सुसाइड नोट मिला है?

हां, पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने अपने प्रेम संबंधों का जिक्र किया है।

क्या सुसाइड नोट में किसी को मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार नोट में किसी व्यक्ति को स्पष्ट रूप से मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

पुलिस अब क्या कर रही है?

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद जांच आगे बढ़ाई जा रही है और कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।