महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,752 नए मामले सामने आए, 45 रोगियों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,752 नए मामले सामने आए, 45 रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 24, 2021 / 01:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

मुंबई, 24 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,752 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 20,09,106 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बयान में कहा कि दिनभर में संक्रमण से 45 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 50,785 हो गई है।

बयान के अनुसार संक्रमण से उबरने के बाद रविवार को 1,743 लोगों को छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 19,12,264 हो गई है।

विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक 1,42,07,595 कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

बयान में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या फिलहाल 44,831 है।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश