मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 297 नए मामले

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 297 नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 19, 2021 / 07:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

भोपाल, 19 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 297 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,58,871 हो गई गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 3,846 हो गयी है।

यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 20 जिलों में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 126 नये मामले इंदौर में सामने आये, जबकि भोपाल में 68 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,58,871 संक्रमितों में से अब तक 2,53,071 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 1,954 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 250 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भाषा रावत शोभना

शोभना