Noida Factory Fire: आधी रात अचानक मची अफरा-तफरी, कुछ ही मिनटों में बदल गया पूरा मंजर, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ads

Noida Factory Fire: आधी रात अचानक मची अफरा-तफरी, कुछ ही मिनटों में बदल गया पूरा मंजर, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 10:16 AM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 10:17 AM IST

Noida Factory Fire | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • नोएडा में कंपनी में लगी भीषण आग
  • दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद
  • कोई जनहानि नहीं, सामान जलकर खाक

नोएडा: Noida Factory Fire नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर 88 में स्थित एक कंपनी में सोमवार देर रात को भीषण आग लग गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Noida Factory Fire मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 88 के बी- ब्लॉक में स्थित सुरभि इंटरनेशनल नामक कंपनी में सोमवार रात करीब 12 बजे इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिसने जल्द पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन कंपनी के अंदर मौजूद लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय कंपनी बंद थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

आग कहां लगी थी?

नोएडा सेक्टर-88, बी-ब्लॉक स्थित सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में।

आग लगने का कारण क्या था?

प्रथम दृष्टया इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट।

कितनी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं?

कुल 8 गाड़ियां।