Wife Inject Toilet Cleaner to Husband: छत से धकेलने के बाद भी नहीं मरा पति तो पत्नी ने टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर उतारा मौत के घाट, पीछे से बॉयफ्रेंड दे रहा था मारने के टिप्स / Image : AI Generated
निजामाबाद: Wife Inject Toilet Cleaner to Husband शादी के बाद रिश्ते टूटने की खबरें आज के समय में आम बात हो गई है। रोजाना ऐसे हजारों मामले सामने आ रहे हैं, जब पति-पत्नी शादी के कुछ ही दिन बाद अलग रहने का फैसला कर लेते हैं। वहीं, दूसरी ओर पति की हत्या के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। हाल ही में पुणे की सिया गोयल के मामले ने जमकर सुर्खियां बटोरी है। इस बीच अब तेलंगाना के निजामाबाद से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी ने इस वारदात को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Wife Inject Toilet Cleaner to Husband मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रशांत गल्फ में काम करता था और साल में कुछ ही महीने के लिए घर आता था। पति की गैरमौजूदगी में पत्नी संध्या की अनील नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गया। दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा था। इसी बीच प्रशांत गल्फ से अपने घर आया, जिसके बाद अनील और संध्या एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे थे। संध्या और अनील को दूरी बर्दाश्त नहीं हुई और दोनों ने प्रशांत को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।
तेलंगाना के निजामाबाद जिले में संध्या ने पति प्रशांत का कत्ल कर दिया। पहले छत से धक्का दिया। गंभीर चोटें आईं तो हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। संध्या नर्स है। उसने ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया मिला दिया। पति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम से मौत का राज खुला। पत्नी संध्या,… pic.twitter.com/5wERtkC0Gx
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 7, 2026
पुलिस की मानें तो योजना के तहत अनील और संध्या का करीबी शख्स साई 29 जून को प्रशांत के घर आया। यहां साई ने प्रशांत को जमकर शराब पिलाई। नशे में धुत प्रशांत को इमारत की छत पर ले गया और योजना के अनुसार, उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। हालांकि इस घटना में प्रशांत की जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद संध्या और साई घायल प्रशांत को इलाज के लिए पहले एक सरकारी अस्पताल ले गए। बाद में उसे एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, लेकिन फिर वे उसे वापस घर ले आए।
प्रशांत के बच जाने से अनील और भी बौखला गया और उसने संध्या को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाने की नसीहत दी। बॉयफ्रेंड के इशारे पर संध्या ने इलाज के लिए प्रशांत के हाथ में लगे कैनुला के जरिए उसे टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगा दिया। इतना ही नहीं इसके बाद संध्या ने प्रशांत को खाट से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें