महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 297 नए मामले सामने आए

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 297 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - January 16, 2021 / 07:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

ठाणे, 16 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 297 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 2,48,809 हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले में छह और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,049 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले में मृत्यु दर 2.43 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि ठाणे जिले में अब तक कोविड-19 बीमारी से 2,38,678 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिससे जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 95.93 प्रतिशत हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 4,082 है।

अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में, कोविड-19 के कुल मामले 44,783 हो गए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 1,194 है।

भाषा कृष्ण पवनेश

पवनेश