महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 3,811 नए मामले, 2,064 मरीज ठीक हुए, 98 की मौत

महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 3,811 नए मामले, 2,064 मरीज ठीक हुए, 98 की मौत

महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 3,811 नए मामले, 2,064 मरीज ठीक हुए, 98 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: December 20, 2020 2:53 pm IST

मुंबई, 20 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3,811 नए मरीज सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 18,96,518 तक पहुंच गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में इस बीमारी के कारण 98 और लोगों की जान जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 48,746 हो गई।

विभाग ने बताया कि दिन के दौरान ठीक होने के बाद कुल 2,064 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके साथ ही अबतक 17,83,905 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य अब 62,743 मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में अब तक कुल 1,21,19,196 लोगों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

भाषा कृष्ण राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में