तीन लाख दीयों से रौशन हुआ त्रिवेणी संगम ,बना विश्व कीर्तिमान
तीन लाख दीयों से रौशन हुआ त्रिवेणी संगम ,बना विश्व कीर्तिमान
महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र संगम पर छत्तीसगढ़ में चल रहे 15 दिवसीय राजिम कुंभ के आठवे दिन नदियों के संरक्षण और मानव कल्याण की भावना के साथ श्रद्धालुओं ने लगभग तीन लाख दीये जलाकर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित सभी वरिष्ठजनों ने इसकी प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि माघ पूर्णिमा प्रारंभ एक पखवाड़े का यह परम्परागत विशाल मेला महाशिवरात्रि तक चलेगा।
ये भी पढ़े – कांच तोड़कर उठाईगिरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेले के आठवे दिन आज तीन लाख दीयों से रौशन त्रिवेणी संगम में उपस्थित साधु-संतों सहित लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। हल्की बूंदा-बांदी के बीच शाम को छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ से ज्यादा जनता की ओर से ये दीपक प्रज्ज्वलित किए गए।
राजिम कुंभ कल्प के आठवें दिन गंगा आरती घाट पर माँ महानदी की भव्य आरती में मुख्यमंत्री @drramansingh जी, धर्मस्व मंत्री @brijmohan_ag जी सहपरिवार, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय जी, महिला बाल विकास मंत्री रमशीला साहू जी उपस्थित रहीं।#RajimKumbh #13Saal #Rajim #Chhattisgarh pic.twitter.com/AD6FCHpwfS
— RajimKumbh (@RajimKumbh) February 7, 2018
मेले में 28 सेक्टर बनाकर साधु-संतों के साथ-साथ स्कूल -कॉलेजों के विद्यार्थियों, आम नागरिकों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर नदियों के संरक्षण और विश्व तथा मानव कल्याण के लिए अपनी भावनाओं का इजहार किया। धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और सचिव श्री सोनमणि बोरा ने गरियाबंद जिला प्रशासन और राजिम की स्थानीय जनता के सहयोग से यह आयोजन किया।
राजिम कुंभ कल्प 2018 के नौवें दिन कुंभ स्थल में सुबह-सुबह जुटती साधु-संतों की भीड़।@brijmohan_ag#RajimKumbh #13Saal #Rajim #Chhattisgarh pic.twitter.com/BZPnrFKRbq
— RajimKumbh (@RajimKumbh) February 8, 2018
वेब टीम IBC24

Facebook


