केंद्र की मोदी सरकार के तीन सालों की सफलता गिनाने के लिए जहां केंद्रीय मंत्रियों का दौरा होने जा रहा है, वहीं तीन साल की विफलता की पोल खोलने के लिए भी कांग्रेस के दिग्गज नेता रायपुर का दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर के मुताबिक 22 मई को संजय निरूपम, 27 मई को डॉ शकील अहमद, 2 जून को पी एल पुनिया, 8 जून को अजॉय कुमार और 13 जून को बी के हरिप्रसाद रायपुर दौरे पर आएंगे और प्रेस कांफ्रेस करेंगे। सभी नेताओं को अलग अलग विभाग को लेकर मोदी सरकार की विफलताओं को गिनाने की जिम्मेदारी दी गई है।