Alam Badi Death News: दिग्गज नेता और 5 बार के विधायक आलम बदी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Ads

Alam Badi Death News: दिग्गज नेता और 5 बार के विधायक आलम बदी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 07:46 AM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 08:05 AM IST

Alam Badi Death News: दिग्गज नेता और 5 बार के विधायक आलम बदी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पांच बार विधायक रहे आलम बदी आज़मी का 90 वर्ष की उम्र में निधन
  • वे लंबे समय से बीमार थे और हाल ही में इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे थे
  • उनके निधन पर सपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया

आज़मगढ़। Alam Badi Death News: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party Leader) के वरिष्ठ नेता आलम बदी आज़मी का निधन हो गया है। उन्होंने आज़मगढ़ स्थित आवास पर अंतिम सांस ली है। उनकी निधन की खबर से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि आलम बदी (Alam Badi Death News) लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ में भी चल रहा था। कुछ दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। वहीं बुधवार देर रात आज़मगढ़ स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। वह 90 वर्ष के थे।

 

दिग्गज नेता के निधन पर विधानसभा असमोली सम्भल विधानसभा के विधायक पिंकी सिंह यादव ने शोक जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया X पर फोटो शेयर कर लिखा कि-

समाजवादी पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक, आज़मगढ़ जनपद की निज़ामाबाद विधानसभा का लगातार 5 बार प्रतिनिधित्व करने वाले श्रद्धेय आलमबदी आज़मी साहब के 90 वर्ष की आयु में इंतकाल का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा, जनसेवा और सामाजिक सौहार्द के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। वे सादगी, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण की जीवंत मिसाल थे। उनका जाना समाजवादी परिवार एवं प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि।

 

ये भी पढ़ें

आलम बदी आज़मी कौन थे?

आलम बदी आज़मी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके थे।

आलम बदी आज़मी का निधन कब और कहां हुआ?

उनका निधन आज़मगढ़ स्थित उनके आवास पर हुआ, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनकी उम्र कितनी थी?

निधन के समय उनकी उम्र 90 वर्ष थी।

क्या वे लंबे समय से बीमार थे?

हां, जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था।

उनके निधन से किस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली?

उनके निधन की खबर के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।