महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,081 नये मामले सामने आये

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,081 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - January 17, 2021 / 03:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

मुंबई, 17 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,081 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,90,759 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार इस महामारी से 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 50,438 पर पहुंच गई है।

विभाग ने बताया कि रविवार को कुल 2,342 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,86,469 हो गई है।

महाराष्ट्र में अभी 52,653 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश