आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 338 नए मामले सामने आए, चार की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 338 नए मामले सामने आए, चार की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 338 नए मामले सामने आए, चार की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: December 31, 2020 2:20 pm IST

अमरावती, 31 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 338 और मरीज सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8.82 लाख हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 328 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए जबकि चार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

बुलेटिन में बताया गया है कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3262 हो गई है, जबकि कुल 8,71,916 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। इसके अलावा संक्रमण के कारण 7108 लोगों की मौत भी हुई है।

भाषा शुभांशि पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में