अमरावती (आंध्र प्रदेश), 27 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में रविवार तक 8.81 लाख लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 3,625 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 349 नए मामले सामने आए हैं।
एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 422 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी मिली है। राज्य में अभी तक कुल 8,70,342 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि संक्रमण से 7,094 लोगों की मौत हुई है।
बुलेटिन के अनुसार मई के बाद से पहली बार राज्य के विजयनगरम जिले में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। विजयनगरम में फिलहाल 54 मरीज उपचाराधीन हैं।
भाषा शुभांशि अविनाश
अविनाश