भोपाल। MP TET Exam: मध्य प्रदेश के शिक्षक अभ्यर्थियों और शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन सितंबर और अक्टूबर में किया जाएगा। इस संबंध में कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार TET परीक्षा सितंबर और अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंडल ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद किया जा रहा है। न्यायालय के निर्देश के बाद अब कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा की तारीखों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बता दें कि TET परीक्षा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में भी हलचल बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें