छत्तीसगढ़ के 3500 भाजपाई एक साथ पार्टी से इस्तीफे की तैयारी में
छत्तीसगढ़ के 3500 भाजपाई एक साथ पार्टी से इस्तीफे की तैयारी में
धमतरी -अब तक कांग्रेस के बीच ही घमासान की बातें सुनंने मिलती थी लेकिन आज जो बात उजागर हुई है उससे ये बात तय है की अगर वास्तव में ऐसा कुछ हो गया तो भाजपा को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। दर असल बहुत दिनों से धमतरी में भाजपा के लोग अपने आपको छला हुआ महसूस कर रहे थे और अब उन्हें लग रहा है कि उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है इसलिए धमतरी आमदी नगर पंचायत के 3500 भाजपाइयों ने पार्टी से सामुहिक इस्तीफे और सरकार के खिलाफ सड़क पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ये भी पढ़े – भाजपा सांसद ने टॉयलेट साफ कर बटोरी सुर्खिया
भाजपाइयों के इस तरह के रुख से आमदी भाजपा पार्टी में खलबली मची हुई है।चुनाव के पहले इस तरह के बगावती तेवर ने भाजपा नेताओ की नीद उड़ा दी है उन्हें डर है कि अगर पुरे 3500 भाजपाइयों का साथ छूट गया तो फिर चुनाव में औंधे मुँह गिर सकते हैं इसलिए कल से मान मनौवल का खेल भी जोरो पर चल रहा है।
किस बात से हैं नाराज़
- आमदी में 10 साल बाद भी कालेज नहीं बनाने के कारण है । इस बार बजट में कुरुद ब्लॉक के सिलौटी ग्राम पंचायत को कृषि महाविद्यालय की सौगात दी है। इसके बाद से ही आमदी के भाजपाई बिफरे हुए है।
- 10 साल पहले आमदी को नगर पंचायत का दर्जा मिला लेकिन बजट में उसके लिए कुछ नहीं जबकि आमदी के साथ बने 2 और नगर पंचायतों में 10 साल में अरबों का विकास कार्य हो चुका है.
दरअसल आमदी नगर पंचायत की जनसंख्या लगभग 5 साढ़े हजार है, जिसमे से 60 फीसदी भाजपा के समर्थक हैं।इन सभी भाजपाइयों ने एक सुर में पार्टी से इस्तीफे की धमकी दी है। दरअसल लगभग 10 साल पहले आमदी को नगर पंचायत का दर्जा मिला था, तब से ही यहाँ एक कॉलेज की मांग की जा रही है। 14 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी ये मांग आज मांग ही बनी हुई है,। इस बार की बजट में सरकार ने फिर से एक बार आमदी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। यहाँ लोगो ने अब ठान लिया है कि अगर अब भी मांग पूरी नही होती तो सभी लोग भाजपा से इस्तीफा देंगे फिर सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी
वेब टीम IBC24

Facebook


