छत्तीसगढ़ में मिले 36 नए कोरोना मरीज, प्रदेश में 271 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ में मिले 36 नए कोरोना मरीज, प्रदेश में 271 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

छत्तीसगढ़ में मिले 36 नए कोरोना मरीज, प्रदेश में 271 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: May 26, 2020 1:20 pm IST

रायपुर।  प्रदेश में 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, नए मरीजों में मुंगेली से 23, बेमेतरा से 10, बिलासपुर से 2 व रायगढ़ से 1 मरीज मिला है। इसके बाद अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 271 हो गई है।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए 28 जिलों को जारी किए 24.50 करोड़ रुपए

बता दें कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के कुल केस 343 हो गए हैं, वहीं प्रदेश में अब तक 73 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज दिन में दूसरी बार मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, इसके पहले आज सुबह भी 14 नए मरीज सामने आए थे, इस प्रकार से देखा जाए तो आज अब तक 50 मरीज सामने आ चुके हैं जो अब तक का एक दिन में सामने आने वाली सबसे बड़ी संख्या है।

ये भी पढ़ें: कंटेनमेंट जोन में भी खुलेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया…

बता दें कि सोमवार को 41 मरीजों की पहचान की गई। इससे पहले रविवार को 36 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। वहीं शनिवार को 44, शुक्रवार को 40, गुरुवार को 17, बुधवार को 14 मरीज सामने आए थे। अभी जो पॉजिटिव मरीज मिल रहे है। उनमें ज्यादातर प्रवासी मजदूर है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com