ठाणे में कोरोना वायरस के 371 नए मामले, सात की मौत

Ads

ठाणे में कोरोना वायरस के 371 नए मामले, सात की मौत

  •  
  • Publish Date - January 10, 2021 / 07:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

ठाणे, 10 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 371 नए मामले सामने आये हैं तथा सात अन्य संक्रमितों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने रविवार को बताया कि जिले में संक्रमण के नये मामले आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 2,46,702 हो गयी है जबकि सात लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 6,021 पर पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में मृत्यु दर 2.44 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अबतक 2,36,555 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं तथा 4,126 मरीज संक्रमण का उपचार चल रहा है ।

पड़ोसी पालघर के जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में कुल मामले 44,563 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,192 पहुंच गई है।

भाषा

नोमान नेत्रपाल रंजन

रंजन