ठाणे में कोविड-19 के 372 नए मामले, चार और लोगों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 372 नए मामले, चार और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 21, 2021 / 06:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

ठाणे, 21 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 372 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,50,407 हो गयी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को संक्रमण से चार और लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,067 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.42 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 2,40,600 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जिससे स्वस्थ होने की दर 96.08 प्रतिशत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 3,740 मरीज उपचाराधीन हैं।

पास के पालघर जिला प्रशासन से एक अधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,920 हो गयी है जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,196 हो गयी है।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश