महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,907 नए मामले, 125 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,907 नए मामले, 125 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,907 नए मामले, 125 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: November 11, 2020 3:24 pm IST

मुंबई, 11 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 4,907 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,31,833 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दिनभर में कोविड-19 के 125 और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या 45,560 पर पहुंच गई।

बुधवार को 9,164 कोविड-19 रोगियों को छुट्टी दी गयी, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 15,97,255 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अभी 88,070 मरीज उपचाराधीन हैं।

मुंबई में संक्रमण के 1,069 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 2,66,748 हो गए।

शहर में कोविड-19 से 22 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही मुंबई में मृतकों की संख्या 10,506 पर पहुंच गई।

राज्य में अबतक कोविड-19 के लिये 96,00,328 नमूनों की जांच की गई है।

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में