आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 402 नए मामले, चार मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 402 नए मामले, चार मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 402 नए मामले, चार मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: December 22, 2020 2:53 pm IST

अमरावती(आंध्र प्रदेश), 22 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में 402 और लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है तथा चार और मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी एक ताजा बुलेटिन में दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटे के दौरान 412 और लोगों ने संक्रमण को मात दी है।

सरकार के कोविड-19 चार्ट के मुताबिक, प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 8,79,339 हैं जबकि 8,68,279 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, 7,082 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 3,978 रह गई है।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में