इंदौर में 41 कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी, स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज, सुबह मिले थे 28 नए मरीज

इंदौर में 41 कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी, स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज, सुबह मिले थे 28 नए मरीज

इंदौर में 41 कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी, स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज, सुबह मिले थे 28 नए मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: May 8, 2020 1:33 pm IST

इंदौर। कोरोना महामारी की मार झेल रहे इंदौर जिले के लिए एक राहत की खबर है, आज यहां से कोरोना के 41 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं। ये मरीज इंडेक्स अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट रहे हैं। सभी ने स्वस्थ होकर वापसी के दौरान अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद दिया है।

ये भी पढ़ें:औरंगाबाद रेल हादसे में जान गंवाने वाले 16 मजदूरों की हुई पहचान, देखिए नाम और पता

बता दें कि इंदौर जिले में अब तक कुल 1727 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, आज सुबह भी 28 और नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, आज 3 मरीजों की मौत भी हुई थी जिसके बाद यहां जिले में मरीजों की मौत का आंकड़ा 86 तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: अतिथि शिक्षकों को मिलेगा 30 अप्रैल तक का वेतन, प्रशासन ने जारी किया…

वहीं इंदौर में अब तक 704 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद अब एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 937 है। MGM मेडिकल कॉलेज के कोरोना बुलेटिन के आधार पर इस खबर की पुष्टि की गई है।

ये भी पढ़ें: Watch Video: मंत्री शिव डहरिया के बंगले में गिरी आकाशीय बिजली, बंगल…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com