छत्तीसगढ़ में आज 44 मरीजों की मौत, 2360 नए मरीजों की पुष्टि, 1852 मरीज डिस्चार्ज
छत्तीसगढ़ में आज 44 मरीजों की मौत, 2360 नए मरीजों की पुष्टि, 1852 मरीज डिस्चार्ज
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2360 नए मामले सामने आए हैं और 1852 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे के 44 भीतर और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
आज मिले कोरोना मरीजों में से जिलेवार मरीजों की संख्या –
रायगढ़ 247
जांजगीर 207
रायपुर 209
बिलासपुर 152
राजनांदगांव 138
कोरबा 138
दुर्ग 135
सूरजपुर 107
धमतरी 106
महामसुंद 100
कांकेर 95
बस्तर 83
दंतेवाड़ा 83
बालोद 71
बलौदाबाजार 56
कोरिया 54
जशपुर 51
बेमेतरा 47
कवर्धा 46
कोंडागांव 40
मुंगेली 39
सरगुजा 38
सुकमा 31
बीजापुर 27
गरियाबंद 22
बलरामपुर 18
नारायणपुर 13
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 7 शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 1 लाख 67 हजार 639 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 40 हजार 216 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1628 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 25 हजार 795 मरीजों का उपचार जारी है।
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 21, 2020

Facebook


